|
||||||||||||
Multi-leval Parking Sai Khatam Hoga Zaam..By ugesh sarkar, Section GN
साइबर सिटी की पार्किंग समस्या के नासूर के इलाज के लिए नगर निगम ने अब नए सिरे से योजना को अंजाम देने में जुट गया है। अब नगर निगम कमान सराय में मल्टीलेवल पार्किंग बनाएगा। इसके लिए उसने सरकार द्वारा अधिकृत क्रिसल इंफ्रास्ट्रकचर कंपनी को सर्वे का काम सौंपा है। पूरा होने के बाद निगम सर्वे रिपोर्ट स्वीकृति के लिए चंडीगढ़ भेजेगा। साथ ही नगर निगम शहर में एक दर्जन से अधिक जगहों के पार्किंग टेंडर देने जा रहा है। इसके लिए कुछ जगह चिन्हित भी कर ली गई हैं।
सोमवार को निगमायुक्त आरके खुल्लर व चीफ इंजीनियर वीके गुप्ता ने मंत्रणा कर इस समस्या के समाधान के लिए रास्ता खोजने की मशक्कत की। कंपनी कमान सराय में प्रस्तावित मल्टीलेवल पार्किंग के लिए नए सिरे से सर्वे करेगी और अपनी रिपोर्ट व एस्टीमेट की रिपोर्ट निगमायुक्त को सौंपेगी। मालूम हो कमान सराय में मल्टीलेवल पार्किंग की योजना सालों से बन रही है लेकिन उसे अमलीजामा अभी तक नहीं पहनाया जा सका है। आयुक्त आरके खुल्लर का कहना है मल्टीलेवल पार्किंग की योजना को अब नई एनर्जी के साथ पूरी की जाएगी। सर्वे के लिए कंपनी को कह दिया गया है और वह जल्द ही अपना काम भी शुरू कर देगी। यह चार मंजिला पार्किग कंप्यूटराइज होगी। पार्किंग को टेंडर पर देने की प्रक्रिया एक-दो दिन में शुरू हो जाएगी। इससे भी जाम की समस्या से कुछ हद तक निजात मिलेगी। निगम के चीफ इंजीनियर वीके गुप्ता का कहना है कि कंपनी की सर्वे रिपोर्ट आते ही वह उसे सरकार को भेजेंगे। वहां से हरी झंडी मिलते ही इस पर काम शुरू कर दिया जाएगा। इस योजना की फाइल पहले ही चंडीगढ़ भेजी जा चुकी है।
-निशुल्क पार्किंग की सुविधा भी Source: Dainik Jagran मल्टीलेवल पार्किग से खत्म होगा जाम
Multi-leval Parking Sai Khatam Hoga Zaam.. | 0 comments (0 topical, 0 hidden) | Post A Comment
|
|
All trademarks and copyrights on this page are owned by their respective companies. Comments are owned by the Poster. The Rest (c) GurgaonSCOOP.com and QBTPL. |
| Home | Ask Questions | Computer Gupshup | Free Member Diaries | Contact Us - Sanjay @ 98 712 19911 |