Dukano Or Pratishthano Ka Online Panjikaran 11 Feb Se Hoga Shuru....
By ugesh sarkar, Section GN
Posted on Fri Feb 05, 2010 at 12:54:31 AM EST
दुकानों व प्रतिष्ठानों का ऑनलाइन पंजीकरण की शुरुआत 11 फरवरी से होगी। एंबियंस माल में प्रदेश के श्रम एवं रोजगार मंत्री महेंद्र प्रताप सिंह इसका शुभारंभ करेंगे। शॉप एक्ट के तहत प्रतिष्ठानों के ऑनलाइन पंजीकरण से श्रम विभाग का दायरा बढ़ेगा। प्रतिष्ठानों का पूरा लेखा जोखा श्रम विभाग के पास होगा। पहले भी पंजीकरण कराने का नियम था, लेकिन इस पर दुकानदार व अन्य विशेष ध्यान नहीं देते थे। ऑनलाइन पंजीकरण के दौरान दुकानों व अन्य प्रतिष्ठानों की ओर से पूरी जानकारी देनी होगी। ऑनलाइन पंजीकरण कराने पर सातों दिन प्रतिष्ठान खोल सकते हैं।
Source: Dainik Jagran दुकानों व प्रतिष्ठानों का ऑनलाइन पंजीकरण 11 से होगा शुरू